Findose Full page ↗

PNC Infratech: NHAI ने 3 साल के लिए किया बैन, शेयर 20% टूटा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने PNC Infratech और उसकी सब्सिडियरी अवध एक्सप्रेसवे पर 3 साल का बैन लगा दिया है। इस फैसले की खबर से PNC Infratech का शेयर इंट्राडे ट्रेड में 20% का लोअर सर्किट लग गया। NHAI ने यह कार्रवाई कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद की है। इस बैन के कारण कंपनी अब अगले 3 साल तक सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) और NHAI के किसी भी नए प्रोजेक्ट के लिए बोली नहीं लगा सकेगी। PNC Infratech ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया कि इससे उसके मौजूदा प्रोजेक्ट्स के संचालन और काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।