Prestige Estates: गुरुग्राम में ₹5,600 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर 2% उछला
रियल्टी कंपनी Prestige Estates ने गुरुग्राम के सेक्टर 109 में 17.14 एकड़ जमीन पर हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) किया है। इस प्रोजेक्ट से कंपनी को ₹5,600 करोड़ के रेवेन्यू की उम्मीद है, जिसमें लगभग 2.8 मिलियन स्क्वायर फीट का बिक्री योग्य एरिया होगा। इस खबर के बीच कंपनी का शेयर 2.10% बढ़कर ₹1,615.20 पर बंद हुआ। ग्रुप गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।