STOCK
RailTel: RRB सिकंदराबाद से मिला बड़ा आर्डर, कुल ₹186.5 करोड़ के ऑर्डर
RailTel Corporation of India को कुल ₹186.51 करोड़ के दो नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इनमें मुख्य ऑर्डर Railway Recruitment Board (RRB), सिकंदराबाद से ₹167.52 करोड़ का मिला है, जो भर्ती परीक्षा सेवाओं के लिए है और अक्टूबर 2031 तक चलेगा। दूसरा ऑर्डर Health Insurance TPA से ₹18.99 करोड़ का IT व साइबर सुरक्षा के लिए मिला है। इससे पहले कंपनी को ओडिशा सरकार से ₹49 करोड़ और अगस्त में भी बड़े ऑर्डर मिले थे। प्रबंधन ने FY27 के लिए 20-25% रेवेन्यू वृद्धि का भरोसा जताया है। लगातार नए ऑर्डर्स और मजबूत ऑर्डर बुक को कंपनी के कारोबार व शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।