Findose Full page ↗

STOCK

Rentomojo का Q1 रेवेन्यू 51% बढ़ा, नतीजों के बाद शेयर 6% उछला

फर्नीचर और अप्लायंस किराए पर देने वाली Rentomojo ने लिस्टिंग के बाद अपने पहले नतीजे जारी किए। Q1 FY27 में रेवेन्यू करीब 51% बढ़कर ₹126 करोड़ रहा और EBITDA ₹34 करोड़ से बढ़कर ₹51 करोड़ पहुंच गया। हालांकि नेट प्रॉफिट 39% घटकर ₹8 करोड़ रह गया, लेकिन वन-टाइम असर हटाकर नॉर्मलाइज्ड प्रॉफिट 71.8% बढ़ा। नतीजों के बाद BSE पर शेयर 6% उछलकर ₹542 के हाई पर पहुंचा। कंपनी का IPO प्राइस ₹404 था।