STOCK
SBI: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा, बैंक ने शुरू की जांच
SBI ने शेयर बाज़ार को बताया है कि उसके 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा (PII) डार्क वेब पर लीक होने की आशंका है। इसमें ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि, पता और लोन रिकॉर्ड शामिल हैं। CERT-In, डिफेंस साइबर एजेंसी और थ्रेट इंटेलिजेंस से 16 अक्टूबर को अलर्ट मिलने के बाद बैंक ने लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड्स की जांच कर इसकी पहचान की। SBI ने साइबर रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर जांच के लिए स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी की मदद ली है। बैंक के मुताबिक, इससे कोर बिजनेस ऑपरेशन्स और वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि कामकाज सामान्य है, लेकिन साइबर सुरक्षा की इस खबर से कम अवधि के लिए शेयर के सेंटिमेंट पर हल्का दबाव बन सकता है।