STOCK
Sensex: 2,008 अंक की तेजी के साथ 79,310 पर बंद, Nifty 24,536 पर
गुरुवार को Sensex 2,008.61 अंक या 2.60% की तेजी के साथ 79,310.01 पर बंद हुआ। Nifty 576 अंक या 2.40% बढ़कर 24,536.60 पर रहा। Sensex ने 18 महीनों की सबसे लंबी तेजी का सिलसिला दर्ज किया। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप रिकॉर्ड ₹501.14 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी रही, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी लौटी।