Sensex 564 अंक उछला, लगातार चौथे दिन चढ़ा Nifty; UltraTech Cement 4% मजबूत
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाज़ार में शानदार तेज़ी देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन BSE Sensex 564.03 अंक यानी 0.76% उछलकर 74,858.99 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 692.44 अंक तक चढ़ गया था। वहीं NSE Nifty लगातार चौथे दिन बढ़त बनाते हुए 67.90 अंक (0.29%) चढ़कर 23,414.30 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 2.36% गिरकर $101.4 प्रति बैरल पर आ गया, जिससे बाज़ार को बड़ा सहारा मिला। Sensex कंपनियों में UltraTech Cement 4.11% चढ़कर सबसे आगे रहा, जबकि HCL Tech, Titan और ITC में भी तेजी रही।