STOCK
Siemens: Q2 मुनाफा 4% बढ़कर ₹504 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 17% बढ़ा
Siemens Ltd का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफा 3.9% बढ़कर ₹504 करोड़ हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹5,734 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी दौरान ₹4,900 करोड़ था। इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राइवेट कैपेक्स में खर्च बढ़ने से कंपनी के नए आर्डर 37.8% बढ़कर ₹6,228 करोड़ पर पहुंचे। इसके साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक 12% बढ़कर ₹47,034 करोड़ हो गई। शेयर 3.85% की बढ़त के साथ ₹3,555 पर बंद हुआ।