Findose Full page ↗

Solar Stocks: अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनल पर तय की 234% तक ड्यूटी, Waaree और Premier पर नज़र

अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने भारत से निर्यात होने वाले सोलर सेल्स और पैनल्स पर फाइनल एंटी-डंपिंग (AD) और काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) की दरों पर मुहर लगा दी है। भारत के लिए 123.04% एंटी-डंपिंग ड्यूटी और 126.09% काउंटरवेलिंग ड्यूटी तय की गई है, जिससे कुल ड्यूटी लगभग 234% तक पहुंच जाएगी। USITC इस मामले में 14 अक्टूबर के आसपास इंजरी वोट करेगी और फैसला पक्ष में रहने पर 2 नवंबर तक अंतिम आदेश जारी हो जाएंगे। इस फैसले से शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध Premier Energies और Waaree Energies जैसी प्रमुख सोलर कंपनियों के कारोबार पर असर देखने को मिल सकता है।