Solex Energy: सोलर PV मॉड्यूल्स सप्लाई के लिए मिले ₹74.77 करोड़ के ऑर्डर
सोलर एनर्जी क्षेत्र की कंपनी Solex Energy को घरेलू संस्थानों से ₹74.77 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह ऑर्डर सोलर PV (फोटोवोल्टिक) मॉड्यूल्स की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने ऑर्डर देने वाली घरेलू संस्थाओं के नामों का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। इस नए ऑर्डर से सोलेक्स एनर्जी के कमर्शियल ऑपरेशंस और घरेलू ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी।