Findose Full page ↗

Steamhouse India IPO: प्राइस बैंड ₹77-81, 9 सितंबर को खुलेगा इश्यू

इंडस्ट्रियल स्टीम सप्लाई करने वाली कंपनी Steamhouse India ने अपने ₹414 करोड़ के IPO के लिए ₹77-81 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह आईपीओ 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को शुरू होगी। इश्यू के तहत ₹353 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹61 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और अङ्कलेश्वर व पानोली प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने में करेगी। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।