Sun Pharma: LIB Therapeutics के साथ किया ग्लोबल लाइसेंसिंग करार, $3.7 अरब के बाज़ार पर नज़र
Sun Pharma और उसकी सहायक कंपनियों ने बैड कोलेस्ट्रॉल के इलाज की दवा 'lerodalcibep' के लिए LIB Therapeutics के साथ एक्सक्लूसिव ग्लोबल लाइसेंसिंग और मैन्युफैक्चरिंग करार किया है। इस डील के तहत Sun Pharma के पास अमेरिका और चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में इस दवा को बेचने और बनाने का एक्सक्लूसिव अधिकार होगा। बदले में LIB Therapeutics को अपफ्रंट भुगतान, माइलस्टोन पेमेंट्स और नेट सेल्स पर रॉयल्टी मिलेगी। CNBC-TV18 के अनुसार, इस साझेदारी से कंपनी को अमेरिका और चीन के बाहर 3.7 अरब डॉलर के तेजी से बढ़ते PCSK9 बाज़ार में सीधी पहुंच मिलेगी।