Suzlon: Ayana से मिला 200 MW का विंड ऑर्डर, S144 प्लेटफॉर्म 10 GW पार
सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) को अयाना रिन्यूएबल पावर से मध्य प्रदेश में 200 मेगावाट का विंड एनर्जी ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी मध्य प्रदेश के लिंबावास में 3.15 मेगावाट क्षमता की 64 S144 विंड टरबाइन स्थापित करेगी। इस नए ऑर्डर के साथ ही सुजलॉन के 3.x मेगावाट वाले S144 टरबाइन प्लेटफॉर्म का कुल सफर 10 गीगावाट के पड़ाव को पार कर गया है। सुजलॉन इसे ईपीसी मॉडल के तहत पूरा करेगी, जिसमें जमीन अधिग्रहण, टरबाइन सप्लाई से लेकर मेंटेनेंस तक शामिल है।