Tata Chemicals: लगा 20% का अपर सर्किट, US डील और Tata Sons लिस्टिंग से आयी तेजी
आज Tata Chemicals के शेयर में 20% का अपर सर्किट के साथ ₹735/शेयर पर पहुंच गया। यह अक्टूबर 2021 के बाद कंपनी की एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। कंपनी की अमेरिकी इकाई TCNA ने बैंकक्रप्सी प्रक्रिया के तहत Searles Valley Minerals के 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक के सोडा ऐश कस्टमर कांट्रैक्ट हासिल किए हैं। वहीं RBI द्वारा Tata Sons की अर्जी खारिज करने से भी शेयर में तेजी आयी है , क्योंकि Tata Sons में Tata Chemicals की 2.53% हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू ₹25,300 करोड़ है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 81% गिरकर ₹60 करोड़ रहा था।