Findose Full page ↗

Vodafone Idea: ₹35,000 करोड़ के लोन की तैयारी, SBI दे सकता है ₹7,000 करोड़

Vodafone Idea नेटवर्क विस्तार के लिए 8 से 10 बैंकों के कंसोर्टियम से ₹35,000 करोड़ का 10 साल का टर्म लोन जुटाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, State Bank of India (SBI) इस लोन में ₹7,000 करोड़ की सबसे बड़ी हिस्सेदारी दे सकता है, जबकि NaBFID करीब ₹4,000 करोड़ देगा। इसमें PNB, Canara Bank, ICICI Bank और HDFC Bank भी शामिल होंगे। लोन की शर्त के तहत कुमार मंगलम बिड़ला को 10 साल तक चेयरमैन बने रहना होगा और SBI कैश फ्लो पर निगरानी रखेगा। इस लोन से कंपनी का कुल ₹60,000 करोड़ का कैपेक्स प्लान पूरा होगा।