थोक महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई, खाद्य और ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
खाद्य पदार्थों, विनिर्मित सामान और ईंधन की लागत बढ़ने से अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर बढ़कर 9.92% पर पहुंच गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह जुलाई में 9.78% थी। अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति जुलाई के 6.65% से बढ़कर 7.05% हो गई, जबकि ईंधन और बिजली वर्ग में थोक महंगाई दर 22.93% रही। विनिर्मित उत्पादों की महंगाई भी बढ़कर 8.37% के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची। पश्चिम एशिया युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट् में बाधा से कच्चे तेल व उर्वरक की लागत बढ़ने का असर कीमतों पर पड़ा है।