YES Bank: Q2 में लोन 24% बढ़कर ₹3.10 लाख करोड़ हुए, डिपॉजिट्स में 20% की बढ़त
निजी क्षेत्र के ऋणदाता YES Bank ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के प्रोविजनल बिजनेस आंकड़े जारी किए हैं। इस दौरान बैंक का कुल लोन 23.8% YoY बढ़कर ₹3,09,675 करोड़ (करीब ₹3.10 लाख करोड़) पर पहुंच गया। वहीं, कुल डिपॉजिट्स 19.5% बढ़कर ₹3,54,084 करोड़ (करीब ₹3.54 लाख करोड़) हो गए। तिमाही दर तिमाही आधार पर लोन में 8.6% और डिपॉजिट्स में 12.3% की वृद्धि दर्ज की गई। बैंक का CASA डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 6.6% बढ़कर ₹1,06,255 करोड़ रहा, जबकि CASA रेशियो 30% दर्ज किया गया। बैंक के मुताबिक ये आंकड़े प्रोविजनल हैं।