Omaxe: फर्जी शेयरहोल्डिंग मामले में SEBI ने लगाया बैन, ₹1.92 करोड़ का जुर्माना
बाजार नियामक SEBI ने फर्जी पब्लिक शेयरहोल्डिंग दिखाने के मामले में रियल्टी कंपनी Omaxe पर 3 महीने का बैन लगाया है। इसके साथ ही प्रमोटरों Rohtas Goel, Jai Bhagwan Goel, Sunil Goel और 2 ग्रुप कंपनियों को 1 साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। नियामक ने इन सभी पर कुल ₹1.92 करोड़ का जुर्माना भी लगाया। SEBI के मुताबिक, Omaxe ने 2013 के OFS में ₹46.50 करोड़ का फंड घुमाकर अपने ही शेयर खरीदे थे, ताकि 25% मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम पूरा दिखाया जा सके। Omaxe और दोनों ग्रुप कंपनियों पर ₹27-27 लाख और प्रमोटरों पर ₹37-37 लाख की पेनल्टी लगी है।