A-One Steels India: ₹405 के इश्यू प्राइस से 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर
A-One Steels India के शेयरों ने बाज़ार में मजबूत शुरुआत की है। कंपनी का शेयर BSE पर ₹405 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 14.07% प्रीमियम के साथ ₹462 पर लिस्ट हुआ, जबकि NSE पर यह 12.35% प्रीमियम के साथ ₹455 पर खुला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद BSE पर शेयर ₹431.2 पर कारोबार करता दिखा। इस आईपीओ को कुल 12.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जिसमें NII केटेगरी 25.80 गुना भरी थी। कंपनी आईपीओ से मिले फंड में से ₹250 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹127 करोड़ रहा, जो इससे पिछले साल ₹8 करोड़ था।