Adani Enterprises: CARE Ratings ने रेटिंग बढ़ाकर AA की, कंपनी की अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग
CARE Ratings ने Adani Enterprises की लॉन्ग-टर्म रेटिंग AA- से बढ़ाकर AA (Stable) कर दी है, जो कंपनी के इतिहास की सबसे ऊंची रेटिंग है। शॉर्ट-टर्म रेटिंग A1+ बरकरार रखी गई है। एजेंसी ने कहा कि जुलाई में ₹15,000 करोड़ के QIP और Adani Airports में 5.54% हिस्सेदारी बेचने के करार से कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। इस बिक्री से जुलाई 2027 तक ₹9,825 करोड़ मिलने की उम्मीद है। शेयर 2026 में अब तक 21% चढ़ चुका है।