Aegis Logistics: ₹6,000 करोड़ जुटाने को बोर्ड की मंजूरी, शेयर 2.8% टूटा
Aegis Logistics के बोर्ड ने इक्विटी शेयर, NCDs या प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹6,000 करोड़ तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की उधारी सीमा को भी बढ़ाकर ₹6,000 करोड़ कर दिया है। इस फैसले के बाद सोमवार को Aegis Logistics का शेयर करीब 2.84% गिरकर ₹1,326.60 पर आ गया, हालांकि इस साल अब तक यह स्टॉक 88% चढ़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी वैश्विक ऊर्जा लॉजिस्टिक्स फर्म Tristar Group के संभावित अधिग्रहण की तैयारी में जुटी है।