Anmol Industries: ₹1,800 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास जमा कराए ड्राफ्ट कागजात
बिस्किट बनाने वाली कंपनी Anmol Industries ने ₹1,800 करोड़ जुटाने के लिए बाजार नियामक SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कराया है। कोलकाता स्थित यह कंपनी भारतीय बिस्किट बाजार में बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर है। यह पूरा आईपीओ प्रमोटर बैजनाथ चौधरी एंड फैमिली ट्रस्ट द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा, जिसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।