AU Small Finance Bank: व्हीकल लोन पोर्टफोलियो ₹50,000 करोड़ के पार, 5-साल की CAGR 29%
AU Small Finance Bank का व्हीकल लोन पोर्टफोलियो ₹50,000 करोड़ के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के पार निकल गया है। अगस्त 2026 में हासिल हुई इस उपलब्धि के साथ बैंक के व्हीकल लोन बिजनेस ने 3 साल में 26% और 5 साल में 29% की CAGR से ग्रोथ दर्ज की है। यह बिजनेस बैंक के कुल लोन पोर्टफोलियो का करीब एक-तिहाई हिस्सा है और इसके जरिए 13.7 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी जा रही हैं। इस पोर्टफोलियो में ₹30,752 करोड़ न्यू व्हीकल, ₹17,966 करोड़ पुरानी गाड़ियों और ₹1,767 करोड़ टू-व्हीलर फाइनेंस के शामिल हैं। बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल के मुताबिक, यूनिवर्सल बैंक बनने के सफर में यह सेगमेंट मुख्य ग्रोथ इंजन रहेगा।