Axis Bank Q2 अपडेट: लोन 23% बढ़कर ₹13.85 लाख करोड़, डिपॉजिट 21% ऊपर
Axis Bank के ग्रॉस एडवांस यानी लोन सितंबर तिमाही में सालाना 22.7% बढ़कर ₹13.85 लाख करोड़ पहुंच गए। कुल डिपॉजिट 20.7% बढ़कर ₹14.52 लाख करोड़ रहे, जबकि CASA डिपॉजिट 10.6% बढ़कर ₹5.30 लाख करोड़ हुए। बैंक ने RBI स्वैप सुविधा के तहत करीब ₹1.02 लाख करोड़ के FCNR(B) डिपॉजिट जुटाए। ये आंकड़े अभी प्रोविजनल हैं। सोमवार को शेयर 0.42% चढ़कर ₹1,222.20 पर बंद हुआ।