BHEL: NTPC के साथ ज्वाइंट वेंचर NBPPL में ₹65 करोड़ का करेगी इक्विटी निवेश
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL के बोर्ड ने NTPC के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर 'NTPC BHEL पावर प्रोजेक्ट्स' (NBPPL) में ₹65 करोड़ के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है। यह निवेश एक या अधिक किस्तों में फेस वैल्यू पर किया जाएगा। NBPPL में BHEL और NTPC दोनों की 50:50 हिस्सेदारी है। इस ज्वाइंट वेंचर का मुख्य काम पावर प्लांट के लिए EPC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना और उपकरण बनाना है। फाइलिंग के मुताबिक, NBPPL का टर्नओवर 2025-26 में ₹1.04 करोड़, 2024-25 में ₹3.48 करोड़ और 2023-24 में ₹18.19 करोड़ रहा था।