Ceigall India: गुजरात में मिला ₹5,300 करोड़ का प्रोजेक्ट, 35 साल तक हर साल मिलेंगे ₹608.67 करोड़
Ceigall India को REC Power Development and Consultancy से गुजरात में ₹5,300 करोड़ का पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) हासिल हुआ है। प्रोजेक्ट के तहत 765/400 kV एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन और करीब 300 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएगी। काम 36 महीने में पूरा होगा, जिसके बाद 35 साल तक कंपनी को सालाना ₹608.67 करोड़ का ट्रांसमिशन चार्ज मिलेगा। यह प्रोजेक्ट लकाड़िया और जामनगर जैसे रिन्यूएबल एनर्जी ज़ोन से बिजली निकासी में मदद करेगा।