अमेरिका में लेवरेज क्रिप्टो ट्रेडिंग पर सख्ती, CFTC ने एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव रखा
अमेरिकी कमोडिटी रेगुलेटर CFTC ने रिटेल ग्राहकों को लेवरेज, मार्जिन या फाइनेंस्ड ट्रेडिंग देने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज के लिए फेडरल रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए "क्रिप्टो एसेट मार्केट" नाम की नई कैटेगरी बनेगी। सिर्फ स्पॉट क्रिप्टो खरीद-बिक्री वाले प्लेटफॉर्म को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। CFTC 60 दिन तक लोगों से राय लेगा। Coinbase और Crypto.com जैसे एक्सचेंज पहले से ऐसे प्रोडक्ट देते हैं। ये कदम अमेरिकी संसद में क्रिप्टो बिल अटकने के बाद आया है।