Cholamandalam Financial: Q2 मुनाफा 25% बढ़कर ₹1,520 करोड़ हुआ
मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी Cholamandalam Financial Holdings का Q2 में मुनाफा 25% बढ़कर ₹1,520 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 19% बढ़कर ₹11,388 करोड़ पर पहुंच गई, जिसमें लेंडिंग इकाई का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसकी मुख्य सब्सिडियरी Cholamandalam Investment का मुनाफा 41% बढ़कर ₹1,630 करोड़ रहा, जबकि लोन वितरण 47% बढ़ा। हालांकि, इंश्योरेंस इकाई को आपदा और क्लेम की वजह से ₹120 करोड़ का घाटा हुआ।