Copper: $14,533/टन के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा भाव, 1 साल में 17% उछला
लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर कॉपर का भाव 0.8% उछलकर $14,533/टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका द्वारा रिफाइंड मेटल आयात पर टैरिफ बढ़ाने की आशंका से कॉपर की कीमतों में तेजी आई है। बीते एक साल में कॉपर के दाम में करीब 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर ग्रिड से बढ़ती मांग के मुकाबले सप्लाई कम पड़ रही है। वैश्विक स्टॉक का बड़ा हिस्सा अमेरिका में जमा होने से लंदन मेटल एक्सचेंज की इन्वेंट्री घटी है, जिससे Rio Tinto और BHP जैसी खनन कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है।