Crudeoil: ब्रेंट $107 और WTI $102 के पार, सऊदी पाइपलाइन बंद होने से उछला भाव
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ड्रोन हमलों के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 2.77% बढ़कर $107.51 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 2.27% चढ़कर $102.32 प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीते एक हफ्ते में क्रूड में करीब 9% की तेजी दर्ज की गई है। सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी 1,200 किलोमीटर लंबी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को एहतियातन बंद कर दिया है। वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले से सप्लाई ठप होने की चिंता बढ़ी है। भारत अपनी जरूरत का 88% से ज्यादा क्रूड आयात करता है, जिससे रुपये पर भी दबाव बढ़ा है।