Crudeoil: वायदा भाव ₹138 गिरकर ₹9,085 पर आया, ग्लोबल सुस्ती से बढ़ा दबाव
ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और स्पॉट मार्केट में घटती मांग के चलते सोमवार को क्रूड ऑयल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 1.5% यानी ₹138 टूटकर ₹9,085 प्रति बैरल पर आ गया। इस दौरान कुल 7,063 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार जानकारों के मुताबिक स्पॉट मार्केट में सुस्त मांग के चलते कारोबारियों द्वारा अपनी पोजीशन घटाने से कीमतों पर दबाव बना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यू यॉर्क में डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1.69% गिरकर $98.60 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.59% फिसलकर $102.22 प्रति बैरल पर आ गया।