Dr Reddy's: Q2 में मुनाफा 31% घटकर ₹925 करोड़ रहा, अनुमान से बेहतर नतीजे
Dr Reddy's Laboratories का सितंबर तिमाही (Q2) में समेकित शुद्ध मुनाफा 31% घटकर ₹925 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹1,347 करोड़ था। हालांकि, यह मुनाफा बाज़ार के ₹749 करोड़ के अनुमान से काफी बेहतर रहा। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 1.6% गिरकर ₹8,698 करोड़ दर्ज हुआ। अमेरिकी बाज़ार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से उत्तरी अमेरिका का रेवेन्यू 23% गिरकर ₹2,489 करोड़ रह गया, साथ ही कनाडा में सेमाग्लूटाइड रिकॉल से ₹71 करोड़ का झटका लगा। वहीं, घरेलू बाज़ार का राजस्व 17.2% बढ़कर ₹1,850 करोड़ पर पहुंच गया। अमेरिकी बाज़ार में जारी सुस्ती से शेयर पर छोटी अवधि में दबाव बना रह सकता है, लेकिन भारतीय बाज़ार में मज़बूत ग्रोथ लंबी अवधि के लिए सकारात्मक संकेत है।