Dr Reddy's: US FDA ने FTO-9 प्लांट के निरीक्षण के बाद 3 आपत्तियों के साथ जारी किया Form 483
Dr Reddy's Laboratories के विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) स्थित FTO-9 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का US FDA ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। अमेरिकी दवा नियामक ने दो दिनों के प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन के बाद कंपनी को 3 ऑब्जर्वेशन के साथ 'Form 483' जारी किया है। Dr Reddy's ने कहा है कि वह तय समयसीमा के भीतर सभी तीनों आपत्तियों का समाधान करेगी। यह निरीक्षण अमेरिकी बाज़ार में नई दवाओं की बिक्री की मंज़ूरी प्रक्रिया का हिस्सा था। निवेशकों के लिए क्या मायने: फॉर्म 483 जारी होने से नए प्रॉडक्ट की मंज़ूरी में थोड़ा विलंब हो सकता है, जिससे शेयर पर अल्पावधि में दबाव देखने को मिल सकता है।