Embassy Developments: Q2 में प्री-सेल्स 272% उछलकर ₹3,225 करोड़
रियल एस्टेट कंपनी Embassy Developments की सितंबर तिमाही में प्री-सेल्स पिछली तिमाही के मुकाबले 272% बढ़कर ₹3,225 करोड़ रहीं। कलेक्शन 10% बढ़कर ₹546 करोड़ रहा। तिमाही में कंपनी ने बेंगलुरु और मुंबई में ₹7,500 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट लॉन्च किए, जो पूरे साल के लॉन्च लक्ष्य का 39% है। मुंबई के Juhu प्रोजेक्ट में ₹711 करोड़ का एक ही सौदा हुआ, जिसे देश का अब तक का सबसे बड़ा सौदा बताया गया है।