Exide: ExCom के साथ करार, 27 यूरोपीय देशों में बैटरी निर्यात बढ़ाने की तैयारी
Exide Industries ने यूरोप के बाजारों में अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए जर्मनी की ExCom Energy Solutions के साथ रणनीतिक करार किया है। इस साझेदारी के तहत कंपनी यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) के 27 देशों में औद्योगिक बैटरी और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का निर्यात बढ़ाएगी। भारत में बनने वाली इन बैटरियों की बिक्री और वितरण यूरोप में ExCom ब्रांड के तहत किया जाएगा। पिछले 2-3 सालों में भू-राजनीतिक तनाव और बाजार की चुनौतियों के कारण Exide का कुल निर्यात हिस्सा 8% से घटकर करीब 5% रह गया था, जिसे कंपनी इस नए गठजोड़ के जरिए फिर से रफ्तार देने की कोशिश में है।