FPI ने सितंबर के पहले हफ्ते में भारतीय शेयरों से निकाले ₹7,443 करोड़
लगातार दो महीने की खरीदारी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने सितंबर के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹7,443 करोड़ निकाल लिए हैं। इससे पहले FPIs ने अगस्त में ₹30,919 करोड़ और जुलाई में ₹20,200 करोड़ का निवेश किया था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और मजबूत डॉलर के चलते विदेशी निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसके साथ ही 2026 में कुल FPI निकासी ₹2.32 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।