Ganesh Benzoplast: ₹1,154 करोड़ में लिक्विड स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स बिज़नेस बेचेगी
Ganesh Benzoplast ने अपने लिक्विड स्टोरेज टैंक और रेल लॉजिस्टिक्स बिज़नेस को Cisternina Logistics (CLPL) को ₹1,154 करोड़ में बेचने का समझौता किया है। यह डील नियामक और शेयरधारकों की मंज़ूरी के अधीन है। CLPL में KKR द्वारा प्रबंधित फंड्स निवेश कर रहे हैं और इस कंपनी का गणेश बेंजोप्लास्ट के प्रमोटर ग्रुप से कोई संबंध नहीं है। बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी केमिकल मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रिजर्वेटिव्स, ल्यूब ऑयल एडिटिव्स और EPC प्रोजेक्ट्स के विस्तार के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी शेयर बायबैक जैसे कॉरपोरेट एक्शन पर भी विचार करेगी।