Gold: वायदा बाजार में ₹773 गिरा भाव, ₹1,53,608 पर आए दाम
हाजिर मांग में सुस्ती के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में ₹773 की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.5% टूटकर ₹1,53,608 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जिसमें 998 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक हाजिर बाजार से मांग कमजोर पड़ने से कीमतों पर दबाव बना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी न्यू यॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.53% गिरकर $4,355.59 प्रति औंस दर्ज किया गया।