Gold: MCX पर ₹1,289 उछलकर ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹3,870 महंगी
अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोना करीब 1% और चांदी 2% चढ़ गई। घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर भी इसका असर दिखा, सोना 1,289 रुपये उछलकर 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3,882 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 2,36,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। जागरण बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, फेड फैसले से पहले बुलियन मार्केट में निवेशकों की खरीदारी तेज हुई है।