Gold: 2050 तक ₹14-22 लाख प्रति 10 ग्राम हो सकती है कीमत
एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार भारत में सोने की कीमत 2050 तक ₹14 लाख से ₹22 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। जनवरी 2026 तक 24-कैरेट सोने का भाव ₹1,42,540 प्रति 10 ग्राम है, जो 2020 के ₹50,000 से लगभग तीन गुना बढ़ा है। पिछले 15 सालों में सोने ने करीब 12% का CAGR रिटर्न दिया है। आज सोने में ₹1 लाख का निवेश 2050 तक ₹9.85 लाख से ₹15 लाख तक बन सकता है।