Gold: शुरुआती बढ़त के बाद टूटकर ₹1,49,275 पर आया, Silver की चाल लगभग सपाट
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना मजबूत शुरुआत के बाद फिसल गया। ₹807 की बढ़त के साथ ₹1,51,197 पर खुलने के बाद सोना सोमवार सुबह 11:06 बजे ₹1,115 (0.74%) टूटकर ₹1,49,275 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं दिसंबर चांदी वायदा ₹38 (0.02%) की हल्की बढ़त के साथ ₹2,25,915 प्रति किलो पर लगभग सपाट रही। वैश्विक बाज़ार में कमजोर अमेरिकी जॉब्स डेटा के बाद कॉमेक्स पर सोना करीब $4,172 और चांदी $61.57 प्रति औंस पर बढ़त में थे।