Granules India: USFDA ने हैदराबाद प्लांट में दिए 11 ऑब्जर्वेशन
USFDA ने Granules India के हैदराबाद स्थित गगिलापुर प्लांट के निरीक्षण के बाद 11 ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं। मनीकंट्रोल के अनुसार, इनमें से कोई भी आपत्ति डेटा इंटीग्रिटी या क्रॉस-कंटैमिनेशन से जुड़ी नहीं है। कंपनी ने साफ किया है कि इससे मैन्युफैक्चरिंग या डिस्ट्रीब्यूशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह 15 कामकाजी दिनों में अपना जवाब USFDA को सौंपेगी।