GST Council बैठक 8 अक्टूबर को, टैक्स रेट नहीं बदलेंगे; साल में एक बार होगा बदलाव
8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST Council बैठक में टैक्स रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक आगे से GST रेट की समीक्षा साल में सिर्फ एक बार होगी और बदलाव 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बैठक में प्रोसेस सुधारों पर फोकस रहेगा, जैसे इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफंड आसान करना, ई-कॉमर्स पर बेचने वाले छोटे कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन सरल करना और GST अफसरों से गिरफ्तारी का अधिकार हटाने पर विचार।