HCLTech: जापानी सेमीकंडक्टर फर्म Rapidus से किया करार, बेंगलुरु और हुबली में खोले 2 सेंटर
HCLTech ने नेक्स्ट-जनरेशन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के लिए जापान की Rapidus Corporation के साथ साझेदारी की है। इस करार के तहत IT कंपनी ने बेंगलुरु और हुबली में दो नए डेवलपमेंट सेंटर शुरू किए हैं, जो जापानी फर्म की सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करेंगे। HCLTech इसमें मास्क डिजाइन, PDK डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और लेआउट डिजाइन जैसी सेवाएं मुहैया कराएगी। इसके अलावा दोनों कंपनियां भारत में सेमीकंडक्टर टैलेंट पूल तैयार करने पर भी काम करेंगी। सेमीकंडक्टर और हाई-टेक इंजीनियरिंग सेगमेंट में HCLTech का यह विस्तार कंपनी के कारोबार और रेवेन्यू ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।