HDFC Bank: नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे 2 नाम, जिमी टाटा बोर्ड में शामिल
HDFC Bank ने नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद के लिए रिज़र्व बैंक को दो उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं। मौजूदा प्रमुख शशिधर जगदीशन के दोबारा पद न संभालने के फैसले के बाद बैंक बोर्ड ने यह सिफारिश की है। जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है और नए CEO का कार्यकाल 3 साल का होगा। इसके साथ ही बैंक ने बोर्ड में होल-टाइम डायरेक्टर्स की संख्या बढ़ाकर 4 करने का फैसला किया है। चीफ क्रेडिट ऑफिसर जिमी टाटा को 3 साल के लिए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि वी श्रीनिवास रंगन को 1 साल का सेवा विस्तार मिला है।