Skip to main content
NIFTY 50 SENSEX BANK NIFTY FINNIFTY MIDCAP RELIANCE TCS INFY HDFCBANK ICICIBANK SBIN GOLD SILVER USDINR
Hexaware Technologies: CEO के इस्तीफे के ऐलान से शेयर 4% टूटा, Vivek Jetley संभालेंगे कमान

Hexaware Technologies: CEO के इस्तीफे के ऐलान से शेयर 4% टूटा, Vivek Jetley संभालेंगे कमान

आईटी कंपनी Hexaware Technologies का शेयर शुरुआती कारोबार में 4% टूटकर ₹522.95 पर आ गया। कंपनी के सीईओ श्रीकृष्ण रामाकार्तिकेयन ने 12 साल के कार्यकाल के बाद 28 अक्टूबर 2026 से पद छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, वे ट्रांजिशन को आसान बनाने के लिए सीनियर एडवाइजर के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे। Hexaware ने विवेक जेटली को नया सीईओ नियुक्त किया है, जो 28 अक्टूबर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कमान संभालेंगे। विवेक के पास AI और डेटा क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप घटकर ₹32,118 करोड़ रह गया।

read more Business Today

Business Today
LATEST