Hindalco: US की AluChem के साथ $125 मिलियन का अधिग्रहण सौदा रद्द
Hindalco Industries और अमेरिका की AluChem Companies ने $125 मिलियन (एंटरप्राइज वैल्यू) के अधिग्रहण सौदे का इक्विटी परचेज एग्रीमेंट आपसी सहमति से रद्द कर दिया है। Hindalco ने 1 अक्टूबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, दोनों पक्षों के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों और प्रक्रिया में हुई अत्यधिक देरी के कारण यह फैसला लिया गया। जून 2025 में Hindalco ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Aditya Holdings LLC के जरिए स्पेशलिटी एल्यूमिना बनाने वाली AluChem की 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। Hindalco ने स्पष्ट किया कि इस डील के रद्द होने से उसके स्पेशलिटी एल्यूमिना कारोबार को बढ़ाने की रणनीति पर असर नहीं पड़ेगा और वह अमेरिका समेत अन्य अवसरों की तलाश जारी रखेगी। AluChem स्वतंत्र रूप से काम करती रहेगी।