सर्विस सेक्टर की रफ्तार 3 महीने के हाई पर, सितंबर में PMI 55.2 पहुंचा
HSBC India Services PMI सितंबर में बढ़कर 55.2 पर पहुंच गया, जो अगस्त में 54.1 था। ये 3 महीने की सबसे तेज ग्रोथ है। घरेलू डिमांड और नए बिजनेस बढ़ने से सर्विस सेक्टर को सहारा मिला। हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही की ग्रोथ मार्च 2022 के बाद सबसे कमजोर रही और एक्सपोर्ट ऑर्डर करीब 3 साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़े। कंपोजिट PMI भी 54.3 से बढ़कर 55.9 पर पहुंचा। 50 से ऊपर का आंकड़ा ग्रोथ दिखाता है।