Indian Bank: लाइफ इंश्योरेंस और AMC सेगमेंट में उतरेगा बैंक, जल्द बोर्ड से मांगी जाएगी मंजूरी
इंडियन बैंक जल्द ही लाइफ इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट (AMC) कारोबार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार के मुताबिक, इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही बोर्ड के सामने रखा जाएगा। इसके तहत नई सब्सिडियरी कंपनी बनाने या ज्वाइंट वेंचर करने की योजना है, जिसके लिए सही पार्टनर तलाशने में करीब एक साल का समय लग सकता है। इंडियन बैंक की पहले से ही यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस में 28.52% हिस्सेदारी है। इसके साथ ही बैंक दुबई, मलेशिया और इंडोनेशिया में भी अंतरराष्ट्रीय विस्तार की संभावनाएं तलाश रहा है।