Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
Infosys: US द्वारा PERM प्रोसेस रोकने पर बोली कंपनी, कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर

Infosys: US द्वारा PERM प्रोसेस रोकने पर बोली कंपनी, कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर

अमेरिका में ग्रीन कार्ड से जुड़ी PERM एप्लीकेशन प्रक्रिया सस्पेंड होने के बाद Infosys ने स्थिति साफ की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस फैसले से उसके ऑपरेशंस पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। इंफोसिस ने कहा कि उसने अमेरिका में लोकल वर्कफोर्स और टेक्नोलॉजी हब्स को पहले ही काफी मजबूत कर लिया है। दरअसल, अमेरिकी श्रम विभाग ने H-1B वीजा नियमों के कथित दुरुपयोग को लेकर Infosys, TCS और Wipro समेत कई आईटी दिग्गजों के PERM आवेदन रोक दिए हैं। निवेशकों के लिए क्या मायने: इस खबर से IT शेयरों पर थोड़े समय के लिए सुस्ती या दबाव दिख सकता है, लेकिन लोकल हायरिंग मजबूत होने से ऑपरेशंस पर लंबे समय तक बड़ा असर होने की आशंका कम है।

read more Moneycontrol

Moneycontrol
LATEST